भारत-अमेरिका परमाणु संबंध: सामान्य अवलोकन

Vol-8 | Issue-08 | August-2021 | Published Online: 20 August 2021    PDF ( 239 KB )
DOI: https://doi.org/10.53573/rhimrj.2021.v08i08.008
Author(s)
Dr. Irsad Ali Khan 1

1Associate Professor, Political Science, Government Bangur College, Didwana

Abstract

भारत की स्वतन्त्रता से आज तक इसके अमेरिका के साथ सम्बन्धों का मूल्यांकन करने से पता चलता है कि दोनों के सम्बन्धों में हमेशा उतार चढ़ाव की स्थिति रही है। दोनों के बीच मधुर सम्बन्धों का अभाव रहा है। भारत और अमेरिका कुछ मामलों में साझेदार हैं जिससे वे प्रायः एक दूसरे के स्वाभाविक मित्र होने की बात कहते हैं। भारत विश्व का सबसे बड़ा जनतंत्र है जबकि अमेरिका विश्व का सबसे महान जनतंत्र है। दोनों कानून का सम्मान करते हैं, दोनों के अपने-अपने संघीय ढांचे हैं, दोनों की स्वतंत्र न्यायपालिका है, दोनों मानवाधिकार का सम्मान करते हैं, दोनों स्वतन्त्रता के आदर्शों को संजोकर रखते हैं और दोनों का समाज गत्यात्मक बहुसांस्कृतिक, बहुजातीय और खुला है।

Keywords
भारत़, अमेरिका, परमाणु ।
Statistics
Article View: 351