कृषि के संबंध में राजस्थान की जनजातियों पर कड़ाना बांध परियोजना का प्रभाव

Vol-4 | Issue-03 | March-2017 | Published Online: 05 March 2017    PDF ( 368 KB )
Author(s)
Bhuri Lal Meena 1

1Lecturer, Geography, Government College Sarada, Udaipur (Rajasthan)

Abstract

सर्वेक्षण के उपरान्त निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि कड़ाना बांध परियोजना से राजस्थान के बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर जिले के आनन्दपुरी, सागवाड़ा एवं गढ़ी क्षेत्रों में कृषि उत्पादन में कोई वृद्धि नहीं हुई है। 75% उत्तरदाताओं का मानना था कि कड़ाना बांध परियोजना से उनके क्षेत्र में कृषि उत्पादन में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इसके विपरीत परियोजना से उत्तरदाताओं के कुल कृषित क्षेत्र में वृद्धि हुई है। कड़ाना बांध परियोजना से राजस्थान में मिट्टी पर नकारात्मक प्रभाव हुए और सिंचाई सुविधाओं का प्रसार नहीं हुआ है तथा समस्त लाभ गुजरात राज्य के जिलों को ही मिला है।

Keywords
कड़ाना बांध, कृषि, सिंचाई, भूमिगत जलस्तर
Statistics
Article View: 253